हीरा रत्न के लाभ:Diamond Ratna: “हीरा रत्न के चमत्कारी लाभ: जानें क्यों पहनना चाहिए हीरा”

Spread the love

आज की इस पोस्ट में भारत के प्रतिष्ठित दुर्ग भिलाई एस्ट्रोलॉजर लक्ष्मी नारायण आपको “हीरा रत्न के लाभ“, “हीरा रत्न की शक्तियां” और “हीरा रत्न के चमत्कारी प्रभाव” के बारे में जानकारी देंगे। “हीरा रत्न के ज्योतिषीय लाभ और नुकसान – सम्पूर्ण जानकारी” वाले इस लेख में आपको हीरे से सम्बंधित सभी जानकारियां मिल जाएगी, अगर आप भी शुक्र का रत्न हीरा धारण करने का विचार कर रहे है तो यह लेख आपके लिए उपयोगी होने वाला है। तो आइये जानते है “हीरा पहनने से क्या लाभ होता है

हीरा रत्न के लाभ

आपने जो “Diamond” का नाम सुना है उसे ही हिंदी में हीरा कहते है। हीरा शुक्र ग्रह का मुख्य रत्न है, शुक्र ग्रह, भोग विलास, सांसारिक सुख, सुंदरता, पौरुष शक्ति, शारीरिक सुख, वैवाहिक सुख, शानदार जीवन, सुख सुविधाओं भरा जीवन, सुन्दर घर, वाहन सुख, धन और सफलताओं भरा जीवन है। इसलिए ग्रहों में शुक्र की बहुत अहमियत है।

आप हीरा रत्न के ज्योतिषीय लाभ समझ ही गए होंगे की किसी भी पुरुष या स्त्री के जीवन के लिए यह सभी चीजें कितनी जरुरी है, इनके बगैर एक सुखी जीवन की कल्पना करना बेकार है।

हीरा पहनने के फायदे

  • हीरा आपके जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की वृद्धि करता है।
  • वैवाहिक जीवन में मधुरता लाता है, यौन सुख की प्राप्ति कराता है।
  • प्रेम विवाह और प्रेम सम्बंधों के लिए हीरा बहुत महत्वपूर्ण रत्न है।
  • अगर आपको करियर में सफलता चाहिए तो हीरा जरूर धारण करें।
  • कला, मीडिया, फैशन, और फिल्म से जुड़े व्यक्तियों के लिए हीरा धारण करना अनिवार्य है।
  • हीरा आपकी सुंदरता और आकर्षण में चार चाँद लगा देता है।
  • हीरा विलासिता वाला जीवन लाता है और विलासिता वाला जीवन होगा तो बहुत धन भी होगा।
  • हीरा आपकी पर्सनालिटी, आकर्षण और समाज के प्रसिद्धि बढ़ाता है।
  • अगर आपने हीरा पहना है तो आप शारीरिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे, आपकी मरदाना शक्ति बहुत ऊंची रहेगी।
  • हीरा धारण करने से आपके आस पास की नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है।

हीरा रत्न किसे पहनना चाहिए

यहाँ हमने हीरे के बहुत से लाभ तो जान लिए, अब प्रश्न उठता है की ऐसे में तो हर व्यक्ति हीरा धारण करने यह सभी सुखों की प्राप्ति बहुत ही आसानी से कर सकता है। तो हम यहां पर आपको बता दे की हीरे के लाभ तो यही सब है, लेकिन हीरा हर व्यक्ति धारण नहीं कर सकता है।

Heera धारण करने के भी नियम और कायदे है, जिन्हें फॉलो करना बहुत जरुरी है। बगैर सोचें समझे अगर आपने हीरा धारण कर लिए तो इसके उल्टे अशुभ परिणाम भी हो सकते है।

लक्ष्मी नारायण की वेबसाइट:

अगर आप लक्ष्मी नारायण से जन्म कुंडली परामर्श चाहते है तो आप निचे दी गई websites पर जाकर उनसे संपर्क कर सकते है।

हीरा रत्न किस राशि के लिए शुभ है

Heera जन्म कुंडली में शुक्र शुभ, अशुभ किस प्रकार की स्तिथि में है यह देखकर निर्धारित किया जाता है की हीरा धारण करना चाहिए या नहीं। साथ ही अगर राशि अनुसार देखा जाये तो हीरा रत्न किस राशि के लिए शुभ है, इस नियम से भी हीरा धारण किया जा सकता है।

Heera शुक्र का रत्न है और शुक्र की दो राशियां है वृषभ(वृष राशि) और तुला राशि, इसलिए शुक्र की इन दोनों राशियों वाले व्यक्ति तो हीरा निसंकोच धारण कर सकते है। साथ ही शनि ग्रह शुक्र ग्रह का मित्र है, इसलिए शनि की दोनों राशियों मकर और कुंभ राशि के व्यक्ति भी हीरा धारण कर सकते है। इसके अलावा मिथुन और कन्या राशि के जातक भी हीरा धारण करके लाभ प्राप्त कर सकते है।

हीरा धारण करने से इन राशियों के व्यक्तियों के जीवन में सुख, समृद्धि, धन और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

कुछ राशियां ऐसी भी है जिनके लिए हीरा धारण करना शुभ नहीं माना जाता है, हीरा धारण करने से उनके जीवन में कई प्रकार के दुःख कष्ट आ सकते है। जैसे की जिनकी राशि मेष, वृश्चिक और मीन है अगर वह हीरा धारण करते है तो उनके जीवन में दुर्भाग्य की वृद्धि हो सकते है।

हीरा एक ऐसा रत्न है जो अपने अच्छे बुरे प्रभाव बहुत जल्दी दिखलाता है, इसलिए सबसे उचित तो यही है की हीरा कभी भी किसी योग्य ज्योतिष की सलाह के बगैर हीरा धारण करने की सोचें भी नहीं।
अगर आपको हीरा धारण करना है तो आप भारत के जाने माने दुर्ग भिलाई एस्ट्रोलॉजर से पहले अपनी जन्म कुंडली का परामर्श ले लें, लक्ष्मी नारायण बताएँगे की आपके लिए हीरा धारण करना शुभ है या अशुभ।

हीरा रत्न पहनने के नियम

ऐसा नहीं है की हीरा खरीदा और पहन लिया, हीरा रत्न पहनने के नियम और हीरा रत्न पहनने का सही तरीका भी है जिन्हें फॉलो करना बहुत जरुरी है। आइये जानते है हीरा धारण करने से पहले क्या क्या करें।

  • किसी ज्योतिष से सलाह के बाद ही हीरा धारण करने का फैंसला करें।
  • हीरे की अंगूठी बनने के बाद उसकी शुद्धि, पूजा और प्राण प्रतिष्ठा बहुत जरूरी है।
  • हीरा केवल शुक्रवार के दिन ही शुभ मुहूर्त में धारण करें।
  • पूजा के बाद शुक्र मन्त्र “ॐ शुं शुक्राय नमः” का 108 बार जाप करना जरुरी है।
  • हीरे की अंगूठी के साथ माणिक्य धारण करने से बचें।
  • हीरा खरीदने से पहले देख लें की उसमें दाग धब्बें तो नहीं है, केवल सर्टिफाइड हीरा ही खरीदें।

FAQ

हीरा रत्न कब पहनना चाहिए?

Diamond Gemstone शुक्र के लाभ प्राप्त करने के लिए धारण करना चाहिए, कुंडली में आगे शुक्र कमजोर है, नीच का है, शुक्र की महादशा चल रही है, अगर आपकी राशि/लग्न वृष, तुला, मकर, कुम्भ, मिथुन या कन्या है तब धारण करना चाहिए।

हीरा किस अंगुली में पहनना चाहिए

मध्यमा, अगर आपको ज्योतिष के लाभ प्राप्त करने है तो हीरा केवल मध्यमा उंगली में ही धारण करें, हीरे को केवल चांदी या प्लैटिनम की अंगूठी में जड़वाकर ही धारण करे। शुक्रवार के दिन शुभ मुहूर्त में अंगूठी का गंगाजल से शुद्धिकरण करके पूजा और सिद्ध करने के बाद 108 बार शुक्र मन्त्र का जाप करने के बाद ही धारण करें।

हीरा कौन नहीं पहन सकता?

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि/लग्न के व्यक्तियों की हीरा धारण करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर कुंडली में शुक्र आपके लिए अशुभ हो रहा है तो हीरा पहनकर शुक्र को बलवान नहीं करना है।

हीरे की असली पहचान कैसे करें

कोई भी आम हीरा धारण करने वाला व्यक्ति हीरे की पहचान नहीं कर सकता है, उसके लिए संभव नहीं है। इसलिए उसकी जांच करने की कोशिश ना करें। अच्छी गवर्नमेंट सर्टिफाइड टेस्टिंग लैब से प्रामाणित किया हुआ हीरा ही ख़रीदे। जैसे की IGI Diamond Testing Lab

निष्कर्ष

अगर हीरा रत्न का ज्योतिष में महत्व देखा जाए तो हीरा रत्न के लाभ है तो हीरा रत्न के नुकसान भी है। क्योंकि हीरा धारण करने से पहले कुंडली में शुक्र की भूमिका, शुभ-अशुभ स्तिथि को देखना बहुत जरुरी है, जिसके बारे में आप दुर्ग भिलाई एस्ट्रोलॉजर लक्ष्मी नारायण से अपनी कुंडली पर परामर्श के बाद जान सकते है।

अगर आप लक्ष्मी नारायण से परामर्श चाहते है तो आप बहुत साधारण शुल्क पर उनसे अपनी कुंडली पर बहुत डिटेल से चर्चा कर सकते है। जिसे आप उनकी वेबसाइट पर जाकर संपर्क कर सकते है या फिर व्हाट्सप्प नंबर 70001-30353 पर संपर्क कर सकते है। धन्यवाद!

Leave a Comment